Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentअनबन की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक...

अनबन की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, बेटी के खातिर एक हुआ बच्चन परिवार

अभी हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल में एक फंक्शन था जिसमें दोनों को एक साथ काफी खुश देखा गया है। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

-

Aishwarya Rai -Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने के बारे में भी सोच रहे हैं हालांकि अब इन दोनों ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। अनबन की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एक साथ स्पॉट किया गया है। अभी हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल में एक फंक्शन था जिसमें दोनों को एक साथ काफी खुश देखा गया है। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या

ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ती है। इसी स्कूल में एनुअल फंक्शन था इस फंक्शन के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और उसे पर फ्लाॅवर प्रिंटेड का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। वहीं अभिषेक बच्चन ब्लैक हूडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Manav Manglani (@manav.manglani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Manav Manglani (@manav.manglani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अमिताभ बच्चन भी आए नजर

आराध्या बच्चन के एनुअल फंक्शन में उनके दादा अमिताभ बच्चन भी नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन ग्रे कलर की जैकेट पहने हुए नजर आए। बच्चन फैमिली को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। आपको बता दे काफी लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें फैल रही है। अब इन दोनों को एक साथ देखकर इन खबरों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

Read More-एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा, साल 2025 में इस फिल्म में आएंगे नजर!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts