Saturday, March 7, 2026
HomeEntertainmentपैपराजी से वहीदा रहमान को बचाते नजर आए Alia के पति Ranbir...

पैपराजी से वहीदा रहमान को बचाते नजर आए Alia के पति Ranbir Kapoor, बोले-‘प्लीज थोड़ा संभालकर’

जिसमें रणबीर कपूर अपनी पत्नी को संभालते हुए उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। अब इसी बीच आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह वहीदा रहमान को बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

-

National Award 2023: कल नेशनल फिल्म अवार्ड का समझ रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की और उन्हें सम्मानित किया गया। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड लेने के लिए शादी के जोड़े में पहुंची थी इस दौरान उनके पति रणबीर कपूर भी उनके साथ नजर आए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर अपनी पत्नी को संभालते हुए उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। अब इसी बीच आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह वहीदा रहमान को बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर का नया वीडियो आया सामने

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वह पर पैपराजी से वहीदा रहमान को बचाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी वहीद जी की तस्वीर लेने के लिए बिल्कुल उनके टेबल के पास आकर खड़े हो जाते हैं। तभी टेबल खिसकने से एक्ट्रेस घबरा जाती हैं। यह सब देखकर पीछे बैठे हैं रणबीर कपूर अचानक उठते हैं और कहते हैं कि,’प्लीज थोड़ा संभलकर तस्वीरें लीजिए…’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आलिया भट्ट की सास ने दी बधाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी जा रही हैं। एक्ट्रेस की सास और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस को बधाई दी है। नीतू कपूर ने लिखा है कि, “बहुत-बहुत प्राउड.. आलिया भट्ट…।”

Read More-वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के अवाॅर्ड मिलते हैं तालियों से गूंज उठा पूरा हाॅल, सम्मान पाकर भावुक हुई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts