Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentकेसरिया कुर्ता..नन्हे हाथों में चूड़ियां, स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी Alia-Ranbir...

केसरिया कुर्ता..नन्हे हाथों में चूड़ियां, स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी Alia-Ranbir की बेटी रहा कपूर

इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी नजर आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को अपनी मम्मी-पापा के साथ मुंबई में स्पाॅट किया गया है।

-

Raha Kapoor: आज यानी 15 अगस्त के दिन पूरे देश ने स्वतंत्रता दिवस मनाया है। आज के ही दिन हमारा भारत देश आजाद हुआ था इस आजादी के पर्व को आम जनमानस से लेकर बॉलीवुड सितारों ने भी मनाया है। वहीं अब इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी नजर आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को अपनी मम्मी-पापा के साथ मुंबई में स्पाॅट किया गया है।

देश की भक्ति में डूबी राहा कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को अपनी मम्मी पापा के साथ घर जाते हुए देखा गया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहा कपूर को कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। सफेद टी-शर्ट और टोपी पहने रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को गोद में ले रखा है। भगवा कुर्ता और चूड़ियों में नन्ही बच्ची बेहद प्यारी लग रही थी, जो स्वतंत्रता दिवस के लिए परफेक्ट लुक में थी। वहीं पीछे से मम्मी आलिया भी निकलती हुई दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आलिया रणबीर का वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में नजर आएंगे इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। वही आलिया भट्ट नई फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन का रोल निभाएंगे। वही आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ नजर आने वाली है। वही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वाॅर में भी नजर आने वाले हैं बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Read More-बीच सड़क पर इस फेमस एक्ट्रेस को की गई किडनैप करने की कोशिश, रोते हुए सुनाई आपबीती

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts