Alia Bhatt and Shaheen Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट अभी हाल ही में मां बनी है। आलिया भट्ट और रणवीर कपूर ने पहले ब्रह्मास्त्र के सफल होने की खुशी मनाई है और अब वह अपनी बेबी गर्ल के जन्म से काफी खुश हैं। आलिया भट्ट शादी के 7 महीने बाद एक बेटी की मां बन चुकी है। आलिया भट्ट के फैंस बेसब्री से उनकी बेटी का नाम और चेहरा देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
View this post on Instagram
इसी बीच बेबी गर्ल की मां यानी आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर सामने आई है। आलिया भट्ट के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। इस दौरान आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
बिखरे बालों में बहन के साथ आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने मां बनने के बाद उनकी तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह काफी सिंपल लग रही है। आलिया भट्ट के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने बेहद प्यारी मुस्कान दी है आलिया भट्ट पीले रंग की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वही बहन शाहीन भट्ट नारंगी रंग की ट्रेंचकोट में किसी बला से कम नहीं लग रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों ने स्टाफ आसमान की तरफ धूप सेकते हुए पोज दी है।
View this post on Instagram
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभी हाल ही में ब्रह्मास्त्र फिल्में थिएटर में धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं।
View this post on Instagram
वहीं आलिया भट्ट तो बहुत जल्द ‘हार्ट आफ स्टोन’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘जी ले जरा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अगर वहीं रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘एनिमल’ और लव रंजन की टाइटल फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।