Aadar Jain Wedding Photos: रणबीर कपूर और करीना कपूर के कजिन आदर जैन और अलेखा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। अलेखा और आदर दोनों लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
शादी के बंधन में बंधे आदर और अलेखा
कपूर खानदान के लाडले आदर जैन की शादी अलेखा आडवाणी के साथ हो गई है। अलेखा आडवाणी और आदर जैन ने 12 जनवरी 2025 को शादी की है। आदर जैन अपनी शादी के लिए ग्रे कलर का सूट चुना था जिसमें वह काफी डैशिंग दिख रहे थे। वहीं उनकी दुल्हनिया अलेखा व्हाइट कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। अपने लुक को अलेखा ने मैचिंग नेकलेस और इयररिंग्स के साथ पूरा किया था।
View this post on Instagram
आदर जैन की शादी में पहुंची करिश्मा कपूर
आदर जैन की शादी में उनकी कजिन करिश्मा कपूर और नीतू कपूर भी पहुंची थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। आपका बता दे पिछले साल आदर जैन और अलेखा आडवाणी का रोका सेरिमनी हुई थी जिसमें पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था। आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने अपनी शादी में लिप लॉक किया जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
Read More-अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन के साथ काम कर चुकी ये हसीना बनी संयासी, गुजार रही ऐसी जिंदगी
