HomeEntertainmentकाजोल की लाडली न्यासा के साथ लंदन में पार्टी करते दिखे अक्षय...

काजोल की लाडली न्यासा के साथ लंदन में पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे, तस्वीर हो रही वायरल

न्यासा देवगन अक्षय कुमार के लाडले बेटे आरव के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों को और ओरहान अवत्रामाणि यानी ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

-

Nysa Devgan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर से न्यासा देवगन सुर्खियों में आ गई है। इस समय काजोल की बेटी न्यासा देवगन लंदन में है। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों में न्यासा देवगन अक्षय कुमार के लाडले बेटे आरव के साथ पार्टी करती हुई नजर आ रही है। इन तस्वीरों को और ओरहान अवत्रामाणि यानी ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

आरव के साथ पार्टी करती दिखी न्यासा देवगन

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की है। उनमें देखा जा सकता है कि आरव भाटिया और न्यासा देवगन के साथ ओरी भी पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में न्यासा बाएं तरफ और आर बीच में और ओरी दाएं तरफ नजर आ रहे हैं। न्यासा देवगन ग्रे टॉप के साथ डेनिम शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वही ओरी ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। यह तस्वीर लंदन के एक हाई- एंड चीनी रेस्तरां पार्क चिनाॅइस मेफेयर ली गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक्टिंग की दुनिया से दूर है आरव और न्यासा

अक्षय कुमार के बेटे आरव और काजोल की बेटी न्यासा देवगन एक्टिंग की दुनिया से काफी दूर है दोनों स्टार किड्स ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है और ना ही वह करना चाहते हैं। न्यासा देवगन को आए दिन पार्टियां करते हुए देखा जाता है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हुआ करती है कई बार तो न्यासा देवगन ट्रोल भी हो चुकी है।

Read  More-भांजी आरती सिंह की शादी में बन-ठन कर पहुंचे मामा गोविंदा, बोले- ‘ईश्वर से प्रार्थना है उसे कोई…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts