Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentAkshay Kumar ने अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में किया धमाकेदार डांस, खुश...

Akshay Kumar ने अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में किया धमाकेदार डांस, खुश होकर मुकेश अंबानी ने लगाया गले

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया है।

-

Akshay Kumar Dance Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से तहलका मचा दिया है। इसके बाद खुद अनंत अंबानी के पिता मुकेश अंबानी ने अक्षय कुमार को गले लगाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अक्षय कुमार ने की धमाकेदार परफॉर्मेंस

आपको बता दे कि बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे थे। इसके बाद खुद अक्षय कुमार ने अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग फंक्शन में जमकर डांस किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार गुड नाल इश्क मीठा गाने पर फुल एनर्जी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार को मुकेश अंबानी ने लगाया गले

अक्षय कुमार ने अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में अपने दमदार डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग अक्षय कुमार के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं यहां तक की अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस देखकर खुद मुकेश अंबानी ने एक्टर को गले लगाया है। इसके बाद अक्षय कुमार को गले लगाते हुए मुकेश अंबानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर बिजी हैं क्योंकि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पर्दे पर आने वाली है।

RAED MORE-प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका के साथ रणवीर सिंह ने किया डांस,भड़के फैंस बोले-‘अपनी लाइफ खतरे में डाल रही हो’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts