Akshay Kumar On Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान(Salman Khan) की फिल्म सिकंदर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने रिएक्शन दिया है।
सलमान खान के सपोर्ट में उतरे अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाला अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म केसरी 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार दिल्ली में केसरी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। सिनेमा मॉल से बाहर निकलते समय अक्षय कुमार से जब सलमान खान की फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,”टाइगर जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेगा। सलमान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है जो कभी मर नहीं सकता। मेरा दोस्त है। वह हमेशा वहां रहेगा।”
“Tiger Zinda hai aur hanesh rahega. #SalmanKhan ek aise nasal ka tiger hai jo kabhi marr nahi sakta,” says #AkshayKumar pic.twitter.com/V6j6MGO2Ek
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) April 15, 2025
कब रिलीज हुई थी सिकंदर
सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। ईद पर रिलीज होने के बावजूद सिकंदर 17 दिनों में दुनिया भर में केवल 183 करोड रुपए ही काम सकी है। प्रोडक्शन हाउस के अनुसार फिल्म ने 200 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन सलमान की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई देखने को नहीं मिली।
Read More-57 साल की उम्र में दूसरी बार पापा बनेंगे अरबाज खान? प्रेग्नेंट है दूसरी पत्नी शूरा खान!
