बॉलीवुड के एक्शन हीरों अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों में बिजी है। जहां हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 आई। तो वही अब अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शुटिंग में बिजी है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ भी नजर आने वाली है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है लेकिन फिल्म के बीच अक्षय और रोहित शेट्टी के झगड़े का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख हर कोई हैरान है।
दोनों का झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बूरी तरह लड़ रहे है। दोनो के बीच का झगड़ा इतना बड़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो जाती है। यहां तक की दोनों की लड़ाई को छुडाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ता है। हैरानी की बात तो ये है कि इस वीडियो को शेयर भी अक्षय कुमार ने किया है। जिसके चलते हर कोई हैरान है लेकिन इस लड़ाई की असल कहानी क्या है? आइए आपको बताते है।
दरअसल हाल ही में एक खबर आई थी। जिसमें कहा गया था कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के सेट पर झगड़ा हो गया। और दोनों की लड़ाई को रूकवाने का काम करण जौहर ने किया है। लेकिन ये खबर पूरी तरह झूठी थी। इसी वजह से इस खबर का मजाक उड़ाने के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने एक वीडियो बनाया। इस वीडियो को बनाने में कैटरीना कैफ ने भी इन दोनों की मदद की। इसी वजह से वायरल वीडियो में पहले कैटरीना कैफ फेक न्यूज को लेकर आती है और बोलती है कि ‘ब्रेकिंग न्यूज अक्षय और रोहित सर के बीच हुआ फॉलआउट’ इसके बाद वीडियो में दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है और उन्हें रोकने के लिए बहुत सारे पुलिसवाले बीच में जाते है। हालांकि वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज- एक ऐसा झगड़ा, जो आपका दिन बना सकता है’।
#BreakingNews – A fallout which might just make your day ???? pic.twitter.com/gH2jgTQqhT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019
फिलहाल बता दे कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंश’ करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर बना रहे है। ये फिल्म 2020 में 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में एक सीन के लिए रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे। ये भी पढ़ें:-नवरात्र में अक्षय कुमार ने शेयर किया Laxmmi Bomb का फर्स्ट लुक,;लक्ष्मी’ अवतार में आए नजर