बॉलीवुड के दबंग यानी की सलमान खान 55 साल के हो गए हैं। सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर, 1965 को इंदौर में हुआ था। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। जिस वजह से लाखों-करोंड़ो लोग उन्हें पसंद करते हैं। सलमान खान ने जितना प्यार अपने काम और फिल्मों से किया है। उतना ही प्यार वह अपने परिवार से करते हैं। वह हमेशा अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है सलमान खान को कोई उनके परिवार से अलग करना चाहता था। हैरानी की बात ये है कि ये काम सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय करना चाहती थीं। एक वक्त था जब ऐश्वर्या चाहती थीं कि सलमान उनके साथ रहें।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी फैंस अच्छी तरह जानते हैं। दोनों एक-दूसरे को पागलों की तरह प्यार करते थे। हालत ये थी कि सलमान खान ऐश्वर्या के साथ किसी और एक्टर को देख भी नहीं पाते थे। जिस वजह से कई बार सलमान खान एग्रेसिव चेहरा सामने आया था। इन्हीं वजहों से दोनों का ब्रेकअप तक हो गया। लेकिन एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या चाहती थीं कि सलमान खान अपनी फैमिली को हमेशा के लिए छोड़ दें। इतना ही नहीं वह ये भी चाहती थी कि सलमान परिवारवालों को भी सपोर्ट भी न करें। जिसका खुलासा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया है। हालांकि, इस बात का खुलासा सलमान खान ने भी किया था।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार ऐश, सलमान को उनकी फैमिली से अलग करना चाहती थी। और यहीं उनके ब्रेकअप की वजह भी बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के करीबी सूत्र ने बताया था कि सलमान खान हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव रहे थे। लेकिन ऐश को ये पसंद नहीं था कि सलमान अपने परिवार को हमेशा ही सपोर्ट करते हैं। ऐश्वर्या पसंद नहीं था कि सलमान अपने दोनों छोटे भाइयों के प्रोजेक्ट में पैसा लगाएं। उन्होंने सलमान से अपने परिवार को छोड़ने के लिए कहा था। लेकिन सलमान ऐसा नहीं करना चाहते थे। हालांकि, सलमान, ऐश्वर्या से भी रिश्ता नहीं तोड़ना चाहते थे।
वहीं दूसरी तरफ, ऐश्वर्या राय ने दावा किया था कि सलमान खान के एग्रेसिव बिहेवियर की वजह से ब्रेकअप हुआ था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘हमारा ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान मुझे पागलों की तरह फोन करता था और बेवकूफी भरी बातें करते थे। वो हमेशा मुझ पर शक करता था। उसने मेरा नाम कई कोस्टार के साथ जोड़ा था।’ कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान आधी रात ऐश्वर्या राय के घर का दरवाजा पिटते थे। एक बार रात 3 बजे भी उन्होंने ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा किया था। जिस वजह से वह जख्मी हो गए थे।
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग में करीब आए थे। दोनों के बीच इसी फिल्म के दौरान दोस्त और प्यार हुआ। लेकिन महज दो साल में दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल थे। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबर भी आग की तरह फैल गई। आज भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई किस्से हैं। जो सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी से जुडे है।
बता दें कि सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1988 में की थी। उनकी पहली फिल्म फिल्म बीवी हो तो ऐसी थी। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इसके बाद वह बतौर लीड एक्टर फिल्म मैंने प्यार किया में नजर आए। इस फिल्म की वजह से वह रातो-रात स्टार बन गए थे। इस फिल्म के बाद सलमान ने अनगिनत फिल्में की। जिसमें हम आपके हैं कौन, करन-अर्जुन, हम साथ-साथ है, दबंग, एक था टाइगर, रेडी, बॉडीगार्ड, किक, सुल्तान, टाइगर जिंदा है, तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री, प्यार किया तो डरना क्या, जीत, जब प्यार किसी से होता है, जुड़वां, बीवा नं. वन, बजरंगी भाईजान जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है।