Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentमॉल में ब्रा खरीदते वक्त अहसास चन्ना ने कर दी ऐसी हरकत,...

मॉल में ब्रा खरीदते वक्त अहसास चन्ना ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर रेवथी पिल्लई भी रह गईं हैरान!

अहसास चन्ना और रेवथी पिल्लई ने शेयर किया इनरवियर शॉपिंग का अनोखा किस्सा, खुलकर बताया ब्रा सेक्शन का पूरा अनुभव

-

अहसास चन्ना और रेवथी पिल्लई, जो वेब सीरीज़ के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, हाल ही में एक शो के दौरान खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। दोनों एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और जब इनरवियर शॉपिंग का टॉपिक आया तो अहसास ने बिना झिझक अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर कर दिए। उन्होंने बताया कि उन्हें कभी भी ब्रा खरीदते वक्त शर्म महसूस नहीं हुई, जबकि रेवथी का कहना था कि पहले वो इस मामले में काफी झिझकती थीं।

अहसास का मजेदार खुलासा

अहसास ने कहा, “मैं तो इतनी बदतमीज हूं कि ब्रा सेक्शन में जाकर न केवल खरीदती हूं, बल्कि पहनकर भी देख लेती हूं कि फिट है या नहीं।” इस पर रेवथी ने मजाक में कहा कि उनके लिए ये सब बिल्कुल नया था क्योंकि कोविड के बाद जब वह अहसास के साथ पहली बार ब्रा शॉपिंग पर गईं, तो शुरुआत में उन्हें काफी शर्म आ रही थी। लेकिन अहसास का कॉन्फिडेंस देखकर वह भी धीरे-धीरे इस झिझक से बाहर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

फैंस बोले- ऐसी बिंदास तो बस अहसास!

अहसास ने बताया कि उनकी एक दोस्त ने उन्हें टोका था कि मॉल में ऐसे ट्राई करना ठीक नहीं, लेकिन उनके लिए ये सब बहुत नॉर्मल था। इस मजेदार बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भी रिएक्ट किया और कहा कि अहसास की बिंदास पर्सनैलिटी ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। वहीं रेवथी ने भी माना कि अब उन्हें इस सब में कोई शर्म महसूस नहीं होती क्योंकि आखिरकार कपड़े ही तो हैं।

Read more-क्या पाकिस्तान के खिलाफ चमकेंगे कुलदीप? कोच ने दी वार्निंग, कही ये बड़ी बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts