Bharti Singh: कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारती सिंह की कॉमेडी को हर कोई पसंद करता है भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है। भारती सिंह की शादी हर्ष लिंबाचिया के साथ हुई है और अभी हाल ही में इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह भले ही आज मशहूर सुपरस्टार में से एक मानी जाती हो लेकिन एक समय ऐसा था कि भारती सिंह को कॉमेडियन बनने से पहले काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। इनका कॉमेडियन बनना आसान नहीं रहा इन्होंने बहुत कुछ झेला है। कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह का सालों बाद दर्द छलका आया है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया है और अपना दर्द बयां किया है।
2 साल की उम्र में ही पिता गुजर गए थे
मशहूर कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह ने बताया कि मैंने बहुत कुछ अपने करियर मे सहा है उस तब जाकर आज यह मुकाम हासिल किया है। भारतीय सिंह ने बताया कि उनके पिता का निधन बहुत कम उम्र में ही हो गया था जब 2 साल की थी तब उनके पिता इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे। उनकी मां की उम्र बहुत कम थी उनकी मां 22 साल की थी और तीन बेटियों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। उस वक्त मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी मेरी मां कारखाने पर काम करती थी और फिर आकर अपने बच्चों के लिए खाना बनाती थी। मेरे कानों में सिलाई मशीन की आवाजे आज तक गूंज रही है। आज भी मुझे सिलाई मशीन की आवाज चिड़चिड़ापन महसूस कराती है जब भी मैं सड़क किनारे इनकी आवाज सुनती हूं।
लोगों ने उठाई चरित्र पर उंगलियां
भारती सिंह कॉमेडियन ऐक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मशहूर शो होस्ट भी बन चुकी हैं। डांस रियलिटी शो को होस्ट करते दौरान भारती सिंह को अपने पुराने दिन याद आ गए और उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। भारती ने बताया कि मुंबई आने से पहले मेरे रिश्तेदारों और मेरे परिवार वालों ने बहुत मेरा बहिष्कार किया था। यहां तक कि लोगों ने मेरे चरित्र तक पर उंगलियां उठा दी थी। लोगों ने कहा कि मुझे पता है अच्छी तरीके से मुंबई में लड़कियां कैसे कामयाब होती हैं।
Read More-सैफ अली खान और करीना कपूर के घर आया नया मेहमान, तोहफा पाकर तैमूर का तो खुशी का ठिकाना ही नहीं