Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentगिरफ्तारी के बाद बेफिक्र होकर मुस्कुराते दिखे एल्विश यादव, सामने आया पहले...

गिरफ्तारी के बाद बेफिक्र होकर मुस्कुराते दिखे एल्विश यादव, सामने आया पहले वीडियो

वही गिरफ्तारी के बाद एल्विस यादव का पहला वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी है क्योंकि एलविश यादव के चेहरे पर कोई भी शिकन नजर नहीं आ रही है।

-

Elvish Yadav Video: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आज 17 मार्च को गिरफ्तार हो गए हैं। एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एल्विश यादव को कोर्ट ने 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है। सांपों का जहर सप्लाई मामले में पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव से पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वही गिरफ्तारी के बाद एल्विस यादव का पहला वीडियो सामने आया है इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान भी है क्योंकि एलविश यादव के चेहरे पर कोई भी शिकन नजर नहीं आ रही है।

गिरफ्तारी के बाद सामने आया पहला वीडियो

गिरफ्तारी के बाद फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गाड़ी में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। वही दूसरा वीडियो सामने आया है जिसमें जेल से एल्विश की पहली झलक देखने को मिली है। वीडियो में एल्विश यादव को पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए बेफिक्र से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद पुलिसकर्मी एल्विश को जेल के अंदर ले जाते हैं। आपको बता दे एल्विश यादव को नोएडा के लुक्सर जेल में रखा गया है।

इस आरोप में गिरफ्तार हुए एल्विश यादव

आपको बता दे एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें 7 लोगों के नाम का खुलासा हुआ था। पहले एल्विश ने इन तमाम आरोपों से इनकार किया था। नोएडा पुलिस का कहना है कि एल्विश यादव के खिलाफ सबूत मिले हैं और जांच की जा रही है।

Read More-आदित्य रॉय का हाथ थाम जाह्नवी कपूर ने किया रैंप वॉक, श्रीदेवी की लाडली ने दिखाया किलर लुक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts