Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentशादी के बाद शोभिता और नागा चैतन्य निभाई अंगूठी ढूंढने की रस्म,...

शादी के बाद शोभिता और नागा चैतन्य निभाई अंगूठी ढूंढने की रस्म, सामने आया दूल्हा-दुल्हन का खूबसूरत वीडियो

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों ही शादी के बाद अंगूठी ढूंढने की रश्मि निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

-

Naga Chaitanya- Shobhita Dholipala: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्य ने 4 दिसंबर को दूसरी शादी कर ली है। नागा चैतन्य की दूसरी शादी शोभिता धुलिपाला के साथ हुई है। शोभिता और नागा चैतन्य ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लिए हैं। शादी की तस्वीर भी सोशल मीडिया सामने आई है। वही अब इसी बीच शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों ही शादी के बाद अंगूठी ढूंढने की रश्मि निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

कपल ने निभाई अंगूठी ढूंढने वाली रस्म

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इस दौरान परंपरा के साथ दूध और गुलाब की पंखुड़ियां से भरे कंटेनर में अंगूठी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही मुस्कुराते हुए अंगूठी ढूंढने लगते हैं आखिरकार दूल्हे राजा यानी नागा चैतन्य अंगूठी ढूंढ लेते हैं।

कांजीवरम साड़ी पहन दुल्हन बनी शोभिता

आपको बता दे शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी में कांजीवरम साड़ी पहनी थी और उन्होंने इसी के साथ गोल्डन ज्वेलरी भी करी की हुई थी। अपनी शादी में शोभिता धुलिपाला बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। वही नागा चैतन्य भी अपनी शादी में हैंडसम दिख रहे थे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तस्वीरें नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Read More-रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाएगा यह फेमस एक्टर, टीवी शो में भी मचा चुका है धमाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts