Adrishyam Promo: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी वैसे तो कई टीवी शो में नजर आ चुकी है लेकिन इन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी शो में इशिता भल्ला का किरदार निभा कर मिली है। इस सीरियल में इशिता भल्ला और रमन भल्ला की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दिव्यंका त्रिपाठी ने इस शो में डॉक्टर इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यंका और रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले करण पटेल को एक बार फिर से फैंस साथ देखना चाहते हैं। अभी हाल ही में दिव्यंका त्रिपाठी के नए शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दिव्यंका त्रिपाठी एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
दिव्यंका के नए सीरियल का प्रोमो आया सामने
दिव्यंका त्रिपाठी अब बहुत जल्द नए शो में नजर आने वाली है जिसका नाम ‘अदृश्यम द इनविजिबल हीरोज’ है। जो बहुत जल्द सोनी लिव पर दिखाई देगा। इस सीरियल का नया प्रोमो भी सामने आ चुका है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि दिव्यंका त्रिपाठी के किरदार का नाम पार्वती बताया गया है जो मॉल में कपड़े खरीदने जाती है वहीं उसे एक मुजरिम मिलता है जिसे वह अंडरकवर तरीके से पकड़ती हुई नजर आती है। जबकि उनकी फैमिली इस बात से अंजान नजर आ रही है।
View this post on Instagram
इन टीवी शो में नजर आ चुकी है दिव्यंका
आपको बता दे दिव्यंका त्रिपाठी ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ टीवी शो में नजर आई थी। इसके बाद इन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का किरदार निभाया था। फैंस उन्हें आज भी इस रोल के लिए काफी पसंद करते हैं।
Read More-गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा बॉलीवुड, अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित इन एक्टर्स ने दिखाई देशभक्ति
