Akshara Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। एक बार फिर से अक्षरा सिंह सुर्खियों में आ गई है दरअसल इस बार अक्षरा सिंह का एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में बना हुआ है। अक्षरा सिंह ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में अक्षरा सिंह तुतलाकर बोलती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है
शूटिंग सेट से वीडियो किया शेयर
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस वीडियो में बालों में दो चोटी बनाए आखों पर चश्मा लगाए खूबसूरत लुक में सभी का दिल जीत रही हैं। दरअसल आपको बता दें अक्षरा सिंह एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग गाने की बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए साथ काम करने वाले लोगों के संग मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा सिंह के अलावा करण खन्ना नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
करण खन्ना के साथ मस्ती करते नजर आई अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”बीटीएस… पिया के जुल्फीया… क्या आप सभी इस मजेदार गाने के लिए तैयार हैं… मैं इस पूरी टीम को धन्यवाद करना चाहती हूं। क्योंकि इन सब के बिना मैं कुछ भी नहीं थी। अगर इन लोगों ने मदद ना की होती तो मैं कुछ नहीं कर पाती।”अक्षरा सिंह करण खन्ना के साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं पिया के जुल्फीया के सेट से दोनों के बीच प्यारी सी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
Read More-बेटे के लिए बोरिंग है Karan Johar, खुद बेटे यश ने पापा से कही ये बात, देखें फनी Video