Wednesday, March 29, 2023

लंबे समय बाद पति Ranveer Singh के साथ स्क्रीन पर ‘करंट’ लगाने आ रही हैं दीपिका पादुकोण, जाने कब दिखेगी ये जोड़ी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी एक गाने में कैमियो करती हुई नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण का यह सॉन्ग बहुत जल्द रिलीज होने जा रहा है इसका अलाउंसमेंट खुद रणवीर सिंह ने किया है।

Must read

- Advertisement -

Cirkus Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म सर्कस के ट्रेलर से पता लगा है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी एक गाने में कैमियो करती हुई नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण का यह सॉन्ग बहुत जल्द रिलीज होने जा रहा है इसका अलाउंसमेंट खुद रणवीर सिंह ने किया है।

पर्दे पर जल्द दिखेगी रणवीर और दीपिका की जोड़ी

- Advertisement -

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर दिखने वाली है। दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’ के ‘करंट लगा रे’ गाने एक साथ नजर आने वाले हैं। इस गाने का नाम सुना है तब से रणवीर और दीपिका के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि यह गाना कब रिलीज किया जाएगा। वहीं रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि इसे कब रिलीज किया जाएगा‌‌।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

इसी दिन रिलीज होगा सॉन्ग

रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सर्कस के ‘करंट लगा रे’ गाने का प्रोमो शेयर किया है। और बताया है कि यह गाना 8 दिसंबर यानि कल गुरुवार को रिलीज कर दिया जाएगा। वही आपको बता दें रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 23 दिसंबर क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कॉमेडी मसाला भरपूर भरा गया है। रणवीर सिंह के साथ पूजा हेगडे और जैकलीन फर्नांडीस भी इस फिल्म में नजर आने वाली है।

Read More-Bipasha Basu ने दिखाई बेटी की पहली झलक, तस्वीर में बाप – बेटी की दिखी क्यूट बॉन्डिंग

- Advertisement -

More articles

Latest article