नोरा फतेही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस और डांसर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। उनका डांस और एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए है। इतना ही नहीं, हाल ही में एक्ट्रेस का गाना ‘पछताओगे’ का फीमेल वर्जन रिलीज हुआ है। जिसे देख फैंस के बीच हंगामा मच गया। इस गाने ने सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है और इसी खुशी में अब नोरा फतेही ने अपने फैंस को एक प्यारा-सा तोहफा दिया। नोरा फतेही ने हाल ही में अपने फैंस से लाइक चैट की। जिसमें फैंस ने नोरा से कई मजेदार सवाल किए। लेकिन इसी चैट के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ। जिसे देख नोरा फैंस के बीच ही रोने लग गई।
दरअसल नोरा फतेही ने अपने तीन फैन्स के साथ एक वीडियो चैट की। इस दौरान हर किसी ने नोरा फतेही के नए गाने की जमकर तारीफ की। फैंस का कहना था कि उन्होंने ‘पछताओगे’ के फीमेल वर्जन में प्यार, निराशा और दिल की धड़कन को एक नया रूप दिया है। तुर्की के एक फैन ने कहा कि वह नोरा फतेही से ही प्रेरित हुआ है। जिस वजह से वह अपना वजन कम करने में कामयाब रहा है। वजन कम होने के बाद अब वह बेहतर स्वास्थ्य के साथ रह रहा है। नोरा की वजह से ही उसका डांस की तरफ ध्यान गया है और उसे ये अच्छा लगने लगा। वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि वह स्क्रीन पर नोरा को देखकर काफी खुश होते है।
https://www.instagram.com/p/CD6C-PaJbmF/?utm_source=ig_embed
हालांकि, तीसरे शख्स की बात सुनकर नोरा फतेही सच में रोने लग गई। नोरा के वीडियो चैट के दौरान नोरा के तीसरे फैन ने कहा कि वह राइजिंग स्टार है। वह नोरा को काफी पसंद करते है। अपने फैंस के ये साब बातें सुनकर नोरा काफी इमोशनल हो गई। इस दौरान एक्ट्रेस की आंखो से आंसू भी झलकने लगे थे। इसी वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। बता दें कि महज कुछ दिन पहले ही नोरा फतेही का गाना ‘पछताओगे’ का फीमेल वर्जन रिलीज हुआ है। इस गाने को 16 मिलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देख लिया है। गाने में नोरा ने दमदार एक्टिंग की है।
ये भी पढ़ें:-नोरा फतेही को मिल गया दूल्हा, तस्वीर शेयर कर कहा- बहुत हुआ ‘हम शादी कर रहे हैं’