Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainment'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर Harshad Arora ने इस...

‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्टर Harshad Arora ने इस एक्ट्रेस के साथ की सगाई, सामने आई खूबसूरत तस्वीर

हर्षद अरोड़ा ने नागिन 6 की एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत(Muskan Rajput) के साथ सगाई की है। मुस्कान राजपूत और हर्षद अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों सगाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

-

Harshad Arora: टेलीविजन का फेमस शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ डॉक्टर सत्या का किरदार निभाने वाले हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora)ने सगाई कर ली है। हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) के इंगेजमेंट की खबर सुनते ही फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हर्षद अरोड़ा ने नागिन 6 की एक्ट्रेस मुस्कान राजपूत(Muskan Rajput) के साथ सगाई की है। मुस्कान राजपूत और हर्षद अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों सगाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,”मिलकर अगला कदम उठाते हुए।” हर्षद अरोड़ा और मुस्कान राजपूत की यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। हर्षद को मुस्कान की इयररिंग्स ठीक करते हुए इस तस्वीर में देखा जा सकता है। दोनों ही ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। वही सिमरन चड्ढा और ऋषभ त्रिवेदी ने भी इन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MUSKAAN RAJPUT (@themuskaanrajput)

इस टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत

वही आपको बता दे हर्षद अरोड़ा ने अपने अभिनय की शुरुआत 2014 में धारावाहिक बेइंतहा से की थी। इसके बाद साल 2016 में ‘दहलीज’ में दिखाई दिए और फिर ‘गुम है किसी के प्यार में’ सत्या की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। वही मुस्कान राजपूत ‘नागिन 6’ में विदुषी की भूमिका निभाती हुई नजर आई थी।

Read More-वैलेंटाइन डे पर Sara Ali Khan ने शेयर किया मजेदार वीडियो, सिंगल होने पर जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts