फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर हरमन बावेजा जो कि हैरी बावेजा के बेटे है, ने साशा रामचंदानी के साथ सगाई कर ली है। उन्होंने हेल्थ कोच साशा रामचंदानी के साथ जिंदगी को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दोनों ने चंडीगढ़ में सगाई की है। बावेजा और साशा के फैंस और दोस्त दोनों को सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बात की जानकारी सबसे पहले हरमन बावेजा की बहन रोवेना ने दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा था, ‘दोनों को शुभकामनाएं। परिवार में साशा रामचंदानी का स्वागत है। सेलिब्रेशन्स के लिए इंतजार नहीं कर सकती। वी लव यू।’
इसे भी पढ़ें:- दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की इस फिल्म ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, मिले 22 करोड़ से अधिक व्यूज
इस फोटो में हरमन कुर्ता पायजामा में दिख रहे हैं, जबकि साशा सलवार कमीज में नजर आ रही हैं। 2008 में आई फिल्म लव स्टोरी 2050 से हरमन बावेजा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन हैरी बावेजा ने किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी थीं, मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद भी उन्होंने विक्ट्री, Dishkiyaoon और What’s Your Raashee जैसी फिल्मों में अभिनय किया था।
View this post on Instagram
उनकी ये फ़िल्में भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई थीं। हरमन बावेजा ने आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘चार साहिबजादे’ में अभिनय किया था। जिसके बाद उन्होंने अभिनय के करियर को छोड़ प्रोड्यूसर बनने की राह चुन ली है। बता दें उनकी मां पम्मी बावेजा भी एक प्रोड्यूसर हैं। हरमन बावेजा के पिता हैरी बावेजा त्रिनेत्र, दिलवाले, इम्तिहान, दिलजले, दीवाने, कर्ज और कयामत जैसी फिल्मों का सफल डायरेक्शन कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें:- आदित्य नारायण ने पत्नि श्वेता अग्रवाल के साथ शेयर किया वीडियो, मां ने कहा-हाय…