Armaan Abhira Romance: राजन शाही का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में बना हुआ है। क्योंकि शो में लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतिक्षा को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह पर रोहित पुरोहित को रिप्लेस कर दिया गया है। अरमान के किरदार में अब रोहित पुरोहित नजर आएंगे रिप्लेसमेंट के बाद रोहित ने अभिरा के साथ सूट भी शुरू कर दिया है। अब इसी बीच में अरमान और अभिरा का एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में दोनों रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
नए अरमान के साथ रोमांस करती दिखी अभिरा
बताया जा रहा है कि नए अरमान यानी रोहित पुरोहित के साथ अभिराने अपना पहला एपिसोड शूट कर लिया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें दोनों ही येलो कलर की ड्रेस पहने एक दूसरे के आंखों में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में नए अरमान और अभिरा का रोमांस देखने को मिलेगा। दोनों ही एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
View this post on Instagram
27 आपको बता दें शहजादा धामी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे थे तो वही प्रतीक्षा रूही का किरदार निभा रही थी लेकिन अचानक राजन शाही ने दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कहा जा रहा है कि दोनों का सेट पर व्यवहार बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।
View this post on Instagram
Dkp not stopping with the pictures🔥🤭
I’m loving it😂🫶(just hoping we’ll get rid of those specs🤞🙄)#yrkkh • #SamridhiiShukla •#RohitPurohit • pic.twitter.com/v6BmZNjaVQ
— 𝒩𝒶𝒾𝓃𝒶💌 (@bas_yuunhii) March 21, 2024
कौन है रोहित पुरोहित?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में नए अरमान का किरदार निभाने वाले रोहित पुरोहित टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं। रोहित पुरोहित नए साल 2009 में ‘शौर्य और सुहानी’ टीवी शो से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा इन्होंने धड़कन जिंदगी की, चंद्रगुप्त मौर्य, रजिया सुल्तान ,शपथ जैसे टीवी शो में काम किया है। ‘ऐसे करो ना वादा’ में रोहित पुरोहित लीड रोल में नजर आए थे।
Read More-होली से पहले शाहरुख खान ने फैंस को दी गुड न्यूज़, फिर से रिलीज होगी ये सुपरहिट फिल्म
