Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने शानदार गानों के कारण लोगों का दिल जीते रहते हैं लेकिन दिलजीत दोसांझ का नाम सरदारजी 3 फिल्म के बाद विवादों में आ गया है क्योंकि सरदार जी 3 फिल्म में दिलजीत दोसांझ पाकिस्तान की अभिनेत्री हानिया अमीर के साथ दिखाई दिए हैं। इसके बाद भारत में दिलजीत दोसांझ को ट्रोल किया जा रहा है। दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलर्स को लेकर बड़ा बना दिया था जिस पर अब अभिजीत भट्टाचार्य ने उन्हें जवाब दिया है।
दिलजीत दोसांझ ने ट्रोलर्स पर साधा था निशाना
एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी एक कंसर्ट में ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि “अगर खिलाफ है… तो होने दो, जान थोड़ी है। अगर खिलाफ है…होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। अगर खिलाफ है…तो होने दो, जान थोड़ी है। ये सब दुआ है, आसमान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है इस मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”
अभिजीत भट्टाचार्य ने दिया पलटवार
अभिजीत भट्टाचार्य ने दिलजीत दोसांझ के बयान ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’ पर पलटवार करते हुए कहा “हिंदुस्तान हमारे बाप का है…हिंदुस्तान हमारे बाप के बाप के पूर्वजों का है।” दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 भारत में प्रतिबंधित है इसके बाद अब दिलजीत दोसांझ की फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज कर दिया गया है।
Read More-शेफाली जरीवाला के निधन के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर, इन सेलेब्स ने जताया दुख
