Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentशाहरुख खान के बेटे के साथ ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन...

शाहरुख खान के बेटे के साथ ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो

आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन शाहरुख खान के बेटे अबराम खान के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।

-

Aaradhya Bachchan Dance Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले काफी दिनों से अनबन की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वही ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन ज्यादातर अपनी मां के साथ स्पॉट की जाती हैं। आराध्या बच्चन ने बहुत कम समय में पापुलैरिटी हासिल कर ली है। अब इसी बीच आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन शाहरुख खान के बेटे अबराम खान के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।

अबराम के साथ मस्ती करती दिखी आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन 13 साल की है और उनकी पापुलैरिटी किसी बड़े स्तर से काम नहीं है। आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है। आराध्या बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल में नजर आ रही हैं। वह सभी स्टूडेंट के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही है लेकिन सबसे ज्यादा वह शाहरुख खान के बेटे अबराम खान के साथ मस्ती कर रही हैं। शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान 11 साल के हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की उड़ रही अफवाहें

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अलग रह रही हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर बच्चन परिवार की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय ने भी चुप्पी साध रखी है। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। वही एक इवेंट में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन को एक साथ देखा गया था। जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Read More-पिंक सूट पहनकर गाड़ी से उतरी कैटरीना कैफ,पत्नी विक्की कौशल का हाथ थामें नजर आई एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts