Saturday, April 1, 2023

Mukesh Ambani के छोटे बेटे की इंगेजमेंट में मम्मी ऐश्वर्या के साथ पहुंची अराध्या बच्चन,सादगी ने जीता फैंस का दिल

राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) और अनंत अंबानी की कल इंगेजमेंट हुई है जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की थी। यहां पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी।

Must read

- Advertisement -

Aishwarya Bachchan Daughter: दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी के घर में इन दिनों जश्न का माहौल बना हुआ है। मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हो रही है। राधिका और अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) और अनंत अंबानी की कल इंगेजमेंट हुई है जिसमें बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने शिरकत की थी। यहां पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी के साथ पहुंची थी।

अनंत की इंगेजमेंट में पहुंची ऐश्वर्या राय

- Advertisement -

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई सेरिमनी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। इन्हीं में से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थी। इस दौरान ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। ऐश्वर्या राय ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था जिस पर गोल्डन वर्क लगा हुआ था मैचिंग क्लच बैग लिए हुए नजर आ रही थी। ऐश्वर्या राय ने काफी लग्जरिया क्लासी लुक कैरी किया हुआ था। खुले बालों में ‘PS1’किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आराध्या की सादगी ने जीता फैंस का दिल

ऐश्वर्या राय के अलावा उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी महफिल लूट रही थी। आराध्या बच्चन को अनारकली सूट में देखकर लोग हैरान रह गए। कुछ लोग तो यह तक कह रहे हैं कि आराध्या बच्चन इतनी बड़ी हो गई है। आराध्या बच्चन खूबसूरती में अपनी मां ऐश्वर्या राय को भी टक्कर दे रही थी।

Read More-भरी महफिल में Alia Bhatt ने कर दी ऐसी भूल पति रणबीर कपूर बोले, ‘बेटा…’

- Advertisement -

More articles

Latest article