Aakansha Dube Lays Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं थी। आकांक्षा दुबे ने आज यानी 26 मार्च 2023 को वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे के सुसाइड की खबर सुनकर भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया है। वही सुसाइड के कुछ ही घंटों बाद आकांक्षा दुबे का आखिरी गाना रिलीज हुआ है जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का लास्ट सॉन्ग
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। आकांक्षा दुबे की सुसाइड की खबर पर फैंस से लेकर भोजपुरी स्टार तक यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। सुसाइड के कुछ ही घंटों बाद एक्ट्रेस का आखिरी गाना भी रिलीज हुआ है गाने का टाइटल ‘ये आरा कभी हारा नहीं।’ गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस वीडियो को महज 5 घंटे रिलीज हुए हुए हैं।
4 लाख से ज्यादा मिल चुके हैं व्यूज
आकांक्षा दुबे के गाने को 5 घंटे में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक आकांक्षा दुबे की सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है।आखिर आकांक्षा दुबे ने सुसाइड क्योंकि इस बात पर फैंस भी काफी हैरान है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में काम किया है।
Read More-शादी के बाद देश छोड़ पति के साथ केन्या में शिफ्ट हुई Daljit Kaur, खुद शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें