Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentसलमान खान से शादी करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची 24...

सलमान खान से शादी करने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंची 24 साल की लड़की, फार्म हाउस पर काटा हंगामा, पुलिस ने किया अरेस्ट

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान के लाखों और करोड़ों में फंस है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अब इसी बीच सलमान खान से शादी करने की चाहत में एक 24 साल की लड़की दिल्ली से मुंबई पहुंच गई। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस पर जमकर हंगामा भी काटा इसके बाद महिला फन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के पास पनवेल में सलमान खान का शानदार फार्म हाउस मौजूद है अपने फार्म हाउस में सलमान खान अक्सर समय बिताते हैं। इसी फार्म हाउस पर 24 साल की लड़की ने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

सलमान खान के फीमेल फैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने जिस लड़की को गिरफ्तार किया है वह दिल्ली की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अरेस्ट की गई 24 साल की लड़की की हालत गंभीर बताई गई थी पुलिस उसे अरेस्ट करने के बाद काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव नाम से एक एनजीओ के पास लेकर गई थी। लड़की दिल्ली से अकेले सफर करके नवी मुंबई पहुंची थी, फिर पनवेल गई। पुलिस ने बताया कि लड़की का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। एनजीओ के संस्थापक ने बताया कि लड़की कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 8 दिन पहले ही काउंसलिंग और थेरेपी के बाद लड़की अपने घर दिल्ली वापस पहुंच गई थी।

सलमान खान से शादी करने की जिद पर अड़ी लड़की

एनजीओ के संस्थापन ने बताया कि,”22 मई को दिल्ली की महिला को हमारे आश्रय गृह में लाया गया था, और हमने उसकी हालत काफी गंभीर पाई, क्योंकि उसने हमारी बात मानने से इनकार कर दिया और कहती रही कि वह सलमान खान से शादी करना चाहती है। वह उनकी स्क्रीन छवि की पूरी तरह से दीवानी थीं।” लड़की ने बताया कि, ”मैं बचपन से सलमान की फिल्में देखती आ रही हूं और मासूमियत से सोचती थी कि मैं उनसे शादी कर सकती हूं। अब, पनवेल आने और उपचार करने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि मैं गलत थी।वह (सलमान) अपनी जिंदगी जी रहे हैं और वह वैसे नहीं हैं जैसे वह फिल्मों में करते हैं।”

Read More-रुमर्ड बॉयफ्रेंड की बाहों में दिखी सोनाक्षी सिन्हा, एक्ट्रेस के बर्थडे पर जहीर इकबाल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts