Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainment15 साल के लड़के ने ऊर्फी जावेद पर किया गंदा कमेंट,फूटा एक्ट्रेस...

15 साल के लड़के ने ऊर्फी जावेद पर किया गंदा कमेंट,फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, कहा-‘सबके सामने मुक्का मारना चाहती थी’

इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान उर्फी जावेद पर एक 15 साल के लड़के ने बहुत भद्दा कमेंट कर दिया जिस पर एक्ट्रेस भड़क गई। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

-

Urfi Javed: ‘बिग बॉस’ फेम और टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद सबसे ज्यादा अपने अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस समय ऊर्फी जावेद अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है यह वेब सीरीज 23 अगस्त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान उर्फी जावेद पर एक 15 साल के लड़के ने बहुत भद्दा कमेंट कर दिया जिस पर एक्ट्रेस भड़क गई। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है।

उर्फी जावेद पर लड़के ने किया भद्दा कमेंट

उर्फी जावेद ने अभी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया है कि,’कल मेरे और मेरी फैमिली के साथ बहुत कुछ अनकंफरटेबल हुआ, जब मैं पैपराजी के बीच थी तो लोगों का एक ग्रुप वहां से गुजर रहा था। एक आदमी ने सबके सामने मुझ पर चिल्लाया कि तुम्हारी बॉडी काउंटिंग क्या है। वह लड़का मुश्किल से 15 साल का था। उसने ऐसा मेरी मां और मेरे परिवार के सामने कहा।’ अगली स्टोरी में उर्फी जावेद का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने कहा कि मन तो हुआ कि लड़के को सभी के सामने मुक्का मार दूं।Uorfi Javed पर 15 साल के लड़के ने किया ऐसा कमेंट, बोलीं- 'प्लीज अपने बच्चों को औरतों की इज्जत करना सिखाएंUorfi Javed पर 15 साल के लड़के ने किया ऐसा कमेंट, बोलीं- 'प्लीज अपने बच्चों को औरतों की इज्जत करना सिखाएं

फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री उर्फी जावेद ने अगली स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि,’आप मेरे हाव-भाव से साफ देख सकते हैं कि मैं हैरान रह गई थी! उस आदमी को पैपराजी के ठीक सामने मुक्का मारना चाहती थी। प्लीज अपने लड़कों को महिलाओं या आम लोगों की इज्जत करना सिखाए। मुझे लड़के के माता-पिता के लिए दुख हो रहा है।’

Read More-नीति टेलर के घर आया नन्हा मेहमान, सुनाई गुड न्यूज़

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts