Sunday, June 4, 2023

ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की ने इंटरनेट पर मचायी सनसनी, तस्वीरें देखकर चौंक गये लोग

Must read

- Advertisement -

मुम्बई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्ववर्या राय की सुंदरता के सभी कायल हैं, बहुत सी लड़कियां उनकी जैसी दिखना चाहती हैं। ऐसी ही एक लड़की है, जो ऐश्वर्या राय की हमशक्ल की तरह है, इस लड़की का नाम आशिता सिंह है। एक बार इस लड़की की तस्वीरें देखने से लगता है कि एकदम ऐश्वर्या राय हैं। आशिता सिंह के लुक्स ऐश्वर्या से मेल खाते हैं, आशिता अक्सर अपने वीडियोज और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आशिता सिंह अधिकतर फिल्मों के पॉप्युलर गानों और डायलॉग्स पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं, उनकी इन वीडियोज पर लोगों की नजर पड़ी और लोग उनकी तुलना ऐश्वर्या राय से करने लगे।

- Advertisement -

Untitled 2021 08 04T165000.026

इसके अलावा आशिता अक्सर सलमान खान के जैसे दिखने वाले विक्रम सिंह राजपूत के साथ भी रील्स वीडियोज बनाती हैं, हाल में उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने ‘आजा शाम होने आई’ पर एक रील्स वीडियो बनाया था। पाकिस्तानी लड़की आमना इमरान, मानसी नायक, माहलाघा झावेरी और अमूज अमृता जैसी लड़कियां भी ऐश्वर्या राय की हमशक्ल हैं, अब इनकी तरह ही आशिता सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। आशिता सिंह भी धीरे-धीरे पॉप्युलर होती जा रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, लोगों को उनके वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं। आशिता इंदौर की रहने वाली हैं।

Untitled 2021 08 04T164755.701

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी एक्टर की हमशक्ल सामने आई हो, पहले भी कई बार ऐसा हुआ है, लेकिन आशिता सिंह काफी हद तक ऐश्वर्या जैसी ही लग रही हैं और इंस्टाग्राम पर भी काफी पॉपुलर हैं, इसलिए उनकी चर्चा हो रही है। आशिता ऐश्वर्या राय को काफी पसंद करती हैं, अक्सर उनके गानों पर वीडियो बनाती हैं, साथ ही उनके जैसे ही स्टाइल भी फॉलो करती हैं। आशिता के फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी खूब तारीफें की। एक यूजर ने लिखा-सलमान खान और ऐश्वर्या राय को एक साथ देखने का मेरा सपना आखिरकार पूरा हो गया है। कृपया हम दिल दे चुके सनम का एक वीडियो बनाएं।

इसे भी पढ़ें:-नसीरुद्दीन शाह पर हुआ था चाकू से हमला, ओमपुरी ने बचायी थी जान

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article