Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentदरवाजा टूटा था, अंदर सन्नाटा... संगीता बिजलानी के फार्महाउस में हुआ कुछ...

दरवाजा टूटा था, अंदर सन्नाटा… संगीता बिजलानी के फार्महाउस में हुआ कुछ ऐसा कि खुद भी चौंक गईं

बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के फार्महाउस में अज्ञात चोरों ने की भारी तोड़फोड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

-

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यह फार्महाउस मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित बताया जा रहा है। संगीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह फार्महाउस पर पहुंचीं तो घर के दरवाजे टूटे हुए थे और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी परेशान हैं और उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान को बनाया निशाना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने मुख्य गेट को तोड़कर फार्महाउस में घुसपैठ की और महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स समेत कई कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी हुए सामान में टीवी, फ्रिज, बेड, पंखे और किचन अप्लायंसेज़ शामिल हैं। इतना ही नहीं, चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सुरक्षा कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया जिससे उनकी पहचान न हो सके। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

स्टाफ पर भी संदेह, पुलिस कर रही पूछताछ

फार्महाउस की सुरक्षा और देखरेख में तैनात कर्मचारियों पर भी अब संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने फार्महाउस स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है और उनके कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। इस घटना ने सेलेब्रिटी प्रॉपर्टीज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगीता बिजलानी को उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर इस मामले में न्याय दिलाएगी।

Read More-क्या रणवीर सिंह की फिल्म देशविरोधी? पाक झंडे ने मचाया बवाल, गांव में हड़कंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts