Sunday, September 8, 2024

चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, खराब हो सकता है स्वास्थ्य

Tea Lovers Health Tips: ज्यादातर लोगों को चाय पीना काफी पसंद है हालांकि कुछ लोग चाय पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ज्यादातर भारतीय लोगों की तो सुबह की शुरुआत ही चाय से होती है। हालांकि कुछ ऐसी चीज हैं जो चाय के साथ नहीं खानी चाहिए नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खाने-पीने में कुछ ऐसी चीज हैं जिन्हें चाय के साथ भूलकर भी नहीं सेवन करना चाहिए नहीं तो आपकी सेहत पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा।

हल्दी वाली चीज ना खाएं

चाय के साथ कभी भी आप हल्दी वाली चीजों का सेवन न करें इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। क्योंकि चाय में कैफीन होती है और हल्दी गर्म होती है इसीलिए शरीर में ज्यादा गर्मी बढ़ जाती है और आपको पसीना या चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

फ्राइड स्नैक्स

ज्यादातर बारिश में लोग चाय के साथ पकोड़े खाना पसंद करते हैं। चाय के साथ पकौड़े नहीं खाने चाहिए क्योंकि पकौड़े डीप फ्राई तले हुए होते हैं इसीलिए चाय के साथ यह आपको नुकसान कर सकते हैं। पकौड़े में मौजूद बेसन पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित करने से रोकता है जिससे कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

चाय के साथ नींबू

चाय के साथ कभी भी नींबू नहीं पीना चाहिए। बहुत लोग चाय में नींबू मिलाकर पीते हैं यह आपका स्वास्थ्य खराब कर सकता है। दरअसल नींबू में विटामिन सी होता है और चाय में कैफीन मौजूद होता है यह दोनों मिलकर एक दूसरे का असर कम कर देते हैं। चाय मे पाया जाने वाला तनिक तत्व नींबू का एसिड एक साथ नुकसान पहुंचाते हैं। पेट में जलन और ऐंठन जैसी पैदा हो सकती है।

Read More-देवघर में बोलेरो पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles