Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentऐश्वर्या राय ने ससुराल में नहीं मनाई होली? क्या बच्चन फैमिली में...

ऐश्वर्या राय ने ससुराल में नहीं मनाई होली? क्या बच्चन फैमिली में चल रही है अनबन

बच्चन फैमिली की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनकी बहू ऐश्वर्या राय साथ नजर नहीं आई है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल में होली नहीं मनाई है।

-

Aishwarya Rai: 25 मार्च को पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया गया है। होली के रंग में पूरा बॉलीवुड भी रंग दिखाई दिया है। वही होली का त्यौहार बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया है। बच्चन फैमिली की होली सेलिब्रेशन की भी तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों को देखकर एक चर्चा है फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बच्चन फैमिली की होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनकी बहू ऐश्वर्या राय साथ नजर नहीं आई है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल में होली नहीं मनाई है।

होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों से गायब दिखी ऐश्वर्या राय

दरअसल अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नव्या ने लिखा, ‘रंग बरसे।’ इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन जया बच्चन श्वेता बच्चन और नव्या एक साथ होली सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

वही श्वेता बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने भाई अभिषेक बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। अब इन तस्वीरों के सामने आते सभी लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या बच्चन फैमिली में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। क्योंकि 25 मार्च को कुछ तस्वीरें और भी सामने आई थी जिसमें ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ होली सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by S (@shwetabachchan)

पति और बेटी के साथ मनाई होली

ऐश्वर्या राय की तस्वीर जो सोशल मीडिया पर सामने आई है उन्हें देखा जा सकता है की ऐक्ट्रेस अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ कहीं और होली सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही है। होली का सेलिब्रेशन करने में बच्चन फैमिली अलग-अलग नजर आए।

हालांकि नव्या ने एक दिन पहले होलिका दहन के दिन कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय भी पीछे नजर आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

इसका मतलब होलिका दहन के दिन ऐश्वर्या राय अपने ससुराल में ही थी। उन्होंने होलिका दहन की पूजा अपने पूरे परिवार के साथ की थी।

Read More-बुरा ना मानो होली है… अक्षय कुमार ने रंग से बचने के लिए किया ऐसा जुगाड़, देख कर डर गए टाइगर श्रॉफ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts