Tuesday, March 3, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर शेयर किया ऐसा पोस्ट,...

रोहित शर्मा ने धोनी के कप्तानी छोड़ने पर शेयर किया ऐसा पोस्ट, देखकर इमोशनल हुए फैंस

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

-

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी को भारत ही नहीं बल्कि आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। आज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक फैसले से सभी लोगों को हैरान कर दिया है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 का पहला मैच होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।

रोहित का पोस्ट वायरल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं तो वही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी है। इस दौरान रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी एक दूसरे के साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।

रोहित से भी मुंबई ने ले ली कप्तानी

आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के कप्तानी छीन ली थी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं करेंगे। इसके अलावा अब महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए आईपीएल 2024 में नजर नहीं आएंगे। पहली बार ऐसा होगा जब यह दोनों खिलाड़ी मैदान पर सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल खेलने उतरेंगे।

Read More-विराट और रोहित के बाद धोनी भी नहीं रहे कप्तान, इन तीन दिग्गजों की कप्तानी का IPL से हुआ अंत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts