Salman Khan Video: सलमान खान आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हैं। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सलमान खान की बहुत ही तगड़ी फैन फॉलोइंग है और सलमान खान की एक झलक पाने के लिए हमेशा उनके फैंस हर संभव कोशिश करते हैं। सलमान खान हमेशा ही अपने फ्रेंड्स के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। जिस कारण फैंस भी सलमान खान को खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि इसी बीच सलमान खान के साथ एक साथ सेल्फी लेने के लिए आता है लेकिन सलमान खान अचानक नाराज हो जाते हैं। इसके बाद सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा सलमान खान का वीडियो
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के एक लेटेस्ट वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ग्रीन कलर का जैकेट पहनते हुए सुरक्षा घेरे के भी चलते जा रहे हैं। लेकिन तभी एक शख्स साथ में चलते हुए सलमान खान का वीडियो बनाने लगता है। जिसे देखकर तुरंत सलमान खान गुस्सा हो जाते हैं और उस शख्स को वीडियो बनाने से मना कर देते हैं।
View this post on Instagram
भाई जान के सपोर्ट में उतरे फैंस
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सलमान खान के फैंस एक्टर के सपोर्ट में उतर रहे हैं। उस वीडियो बनाने वाले शख्स के खिलाफ सलमान खान के फैंस नाराजगी भी जाहिर कर रहे। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “क्या ओके सर। बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस को फॉलो करना बंद कर दो।” आपको बता दे कि सलमान खान को कुछ दिनों पहले जामनगर में देखा गया था जहां पर अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी में सलमान खान पहुंचे थे और उन्होंने वहां पर डांस भी किया था।
Read More-‘मुझे आपकी प्रार्थनाओं की ज़रूरत है…’ मौत से पहले डॉली सोही ने शेयर किया था इमोशनल पोस्ट
