Homeखेलबेटे ने जड़ा शतक तो खुशी से झूम उठे शुभमन गिल के...

बेटे ने जड़ा शतक तो खुशी से झूम उठे शुभमन गिल के पिता, वायरल हो रहा रिएक्शन

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया है। इसके बाद उनके पिता का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Shubman Gill: धर्मशाला टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बैक फुट पर धकेल दिया है। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाज पहली पारी में भारत के खिलाफ 218 रनों के स्कोर पर आउट हो गए लेकिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करते हुए भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दे कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया है। इसके बाद उनके पिता का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गिल ने जड़ा शानदार शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन जब यशस्वी जायसवाल का विकेट गिर गया तब शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने आते ही कई बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच वे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया है और इस दौरान 150 गेंद में 110 रनों की शानदार पारी खेली है। इस पारी के दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 12 चौके और पांच तूफानी छक्के निकले हैं। शुभमन गिल के शतक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

वायरल हो रहा पिता का रिएक्शन

जब शुभमन गिल अपने शतक के करीब पहुंचे तब लोगों का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया। शुभमन गिल ने चौका लगाकर शानदार तरीके से अपना शतक पूरा किया। जिसके बाद उन्होंने अपने यूनिक अंदाज में शतक का सेलिब्रेशन भी किया है। जैसे ही शुभमन गिल ने शतक लगाया तो उनके पिता खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपने हाथ ऊपर करते हुए खुशी जाहिर की जिसके बाद शुभमन गिल के पिता का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

READ MORE-दिनेश कार्तिक करेंगे IPL 2024 के बाद संन्यास का ऐलान! खेल सकते हैं आखिरी सीजन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts