Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentमांग में सिंदूर ,हाथों में चूड़ा... शादी के बाद कुछ इस अंदाज...

मांग में सिंदूर ,हाथों में चूड़ा… शादी के बाद कुछ इस अंदाज में मुंबई पहुंची रकुल प्रीत, कपल ने पैप्स को बांटी मिठाई

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। एयरपोर्ट से उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

-

Rakul -Jackky Photos: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी में अभी हाल ही में गोवा में शादी की है। शादी के बाद दोनों गोवा से मुंबई लौट आए हैं। जैसे ही जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर देखा तो कमरे में कैद करने की कोशिश करने लगे। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं। इस दौरान नई नवेली दुल्हन रकुल प्रीत सिंह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। एयरपोर्ट से उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

अनारकली सूट में दिखी रकुल प्रीत

शादी करने के बाद जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह मुंबई लौट आए हैं। इस दौरान दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में दिखे हैं। जैकी भगनानी की नई नवेली दुल्हन रकुल एयरपोर्ट पर येलो कलर का अनारकली सूट पहने हुए नजर आए हैं। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र पहने हुए नजर आ रही है। वही जैकी भगनानी चिकनकारी कुर्ता सेट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वही रकुल प्रीत सिंह के दूल्हे राजा आंखों पर चश्मा लगाकर अपना लुक ड्रेसिंग बनाए हुए नजर आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कपल ने पैपराजी को अपने हाथों से बाटी मिठाई

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने हाथों से पैपराजी को मिठाई बाटी और शुक्रिया भी अदा किया। वही आपको बता दे जैकी और रकुल ने 21 फरवरी को गोवा में सिख और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की।

Read More-होने जा रहा महापरिवर्तन, इन 3 राशि वालों के घर दौड़ी चली आएगी मां लक्ष्मी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts