R Ashwin: बल्लेबाजी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पहली पारी में गेंदबाजी कर रही है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया कोई बहुत ही बड़ा झटका लगा है। क्योंकि तीसरे टेस्ट मैच से अचानक टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अचानक बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी है और बाहर होने का कारण भी बताया है।
अचानक घर लौटे आर अश्विन
भारत और इंग्लैंड के बीच चल तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खतरनाक स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन अचानक राजकोट से घर लौट गए। रविचंद्रन अश्विन के परिवार में अचानक इमरजेंसी के कारण उन्हें तीसरा टेस्ट मैच छोड़कर घर लौटना पड़ा है। इस बात की जानकारी देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा “रविचंद्रन अश्विन परिवार में आए इमेरजेंसी के कारण तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। इस मुश्किल वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम अश्विन को पूरा समर्थन देती है। बीसीसीआई और टीम अश्विन को हर संभव मदद प्रदान करना जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर समर्थन देने के लिए संचार के रास्ते खुले रखेगी।”
कर चुके हैं 500 विकेट पूरे
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अभी तक 7 ओवर गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 37 रन देकर एक विकेट भी चटकाया हैं। इसके साथ रविचंद्र अश्विन ने अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं और वह भारत के लिए 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। कपिल देव के बाद रविचंद्रन अश्विन ही एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टीम इंडिया के लिए 500 टेस्ट विकेट लिए हो।
Read More-Ind vs Eng: अश्विन ने बल्लेबाजी के दौरान कर दी ऐसी गलती, भारत को झेलनी पड़ी 5 रनों की पेनल्टी
