Wednesday, March 11, 2026
Homeदेशमरने से पहले इंसान कैसे तड़पता है देखने के लिए बेरहमी से...

मरने से पहले इंसान कैसे तड़पता है देखने के लिए बेरहमी से कर दी शख्स की हत्या, होश उड़ा देगी मौत की खौफनाक कहानी

तीन नाबालिग लड़कों ने एक कार ड्राइवर को बेरहमी से मार डाला इतना ही नहीं इनका ड्राइवर से लड़कों की कोई दुश्मनी तक नहीं थी। जब तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर हत्या का तरीका देखा था।

-

Bihar Crime News: जब कोई मरता है तो कैसे तड़पता है यह देखने के लिए क्या किसी को मौत के घाट उतारा जा सकता है। लेकिन बिहार(Bihar) के मधुबनी(Madhubani) से एक बहुत ही खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां पर तीन नाबालिग लड़कों ने एक कार ड्राइवर को बेरहमी से मार डाला इतना ही नहीं इनका ड्राइवर से लड़कों की कोई दुश्मनी तक नहीं थी। जब तीनों से पुलिस ने पूछताछ की तो बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर हत्या का तरीका देखा था।

नाबालिग ने उतारा ड्राइवर को मौत के घाट

मधुबनी से एक खौफनाक घटना सामने आई है जहां पर 8वीं,9वीं,11वीं क्लास में पढ़ने वाले तीन नाबालिगों ने एक कार ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है इन तीन लड़कों में से एक ने बहन की विदाई का बहाना करके मंगलवार की रात के लिए एक एसयूवी कर बुक करवाई थी। इसके बाद तीनों दोस्त तैयार होकर कर में बैठकर निकल गए फिर रास्ते में तीनों ने कर रूकवाई और उतर गए इसके बाद उन्होंने बेरहमी से ड्राइवर की हत्या कर दी। एक लड़के ने ड्राइवर के गले में फंदा डाला और फिर दूसरे ने ड्राइवर के गले में कल घोंप दी और और इसके बाद ड्राइवर का गला रस्सी से तब तक कसते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

तड़पता रहा ड्राइवर हंसते रहे आरोपी

वही पुलिस की पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि जैसे-जैसे ड्राइवर का दम घुटता रहा वैसे-वैसे इन तीनों का आनंद बढ़ता रहा और तीनों जोर-जोर से हंसते रहे। कहा उनकी ड्राइवर से कोई दुश्मनी नहीं थी सिर्फ उन्होंने मजा लेने के लिए ड्राइवर की हत्या की। वहीं पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया और कोर्ट में पेश के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

Read More-इधर बांके बिहारी की शरण में पहुंचे पिता, उधर बेटे को मिल गया पहली बार देश के लिए खेलने का मौका

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts