Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentअबू धाबी के मंदिर उद्घाटन में पारंपरिक पोशाक में पहुंचे Akshay Kumar,...

अबू धाबी के मंदिर उद्घाटन में पारंपरिक पोशाक में पहुंचे Akshay Kumar, सामने आया एक्टर का वीडियो

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

-

Akshay Kumar Viral Video: अबू धाबी में 14 फरवरी यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार भी पहुंचे हैं। इसी दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार पारंपरिक पोशाक में दिखाई दे रहे हैं जो फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। दरअसल अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अबू धाबी पहुंचे अक्षय कुमार

दरअसल आपको बता दे अबू धाबी में एक हिंदू मंदिर का प्रस्ताव साल 2015 में पीएम मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान किया गया था जिसके बाद वहां की सरकार ने मंदिर के निर्माण के लिए जमीन आवंटित कर दी थी। अबू धाबी के मंदिर उद्घाटन में अक्षय कुमार भी पहुंचे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आए हैं। अक्षय कुमार हॉफ व्हाइट प्रिंटेड कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। जो कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में एंट्री करते दिखे हैं। प्रवेश करते समय वह मुस्कुराते दिखे हैं।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अक्षय कुमार आखरी बार ‘मिशन रानीगंज’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई दी थी। अब इन दिनों अक्षय कुमार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘हेरा फेरी 3’ फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं इसके अलावा अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू जंगल’ भी रिलीज होने वाली है।

Read More-‘मेरे चोटिल होने की झूठी अफवाह फैलाकर…’ Varun Chakravarthy ने सनसनीखेज बयान से मचाया बवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts