Mithun Chakraborty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ गई है जिसकी वजह से उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने दी है। मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो मिथुन चक्रवर्ती की सेहत खराब होने की बात सुनकर उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है और वह एक्टर के ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन चक्रवर्ती के बेटे ने बताया कि उनकी हालत कैसी है।
मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने अपने पिता की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि,”पापा 100 प्रतिशत फाइन है और यह उनका रूटीन चेकअप है लेकिन आपके कंसर्न के लिए थैंक्सू।”वहीं अस्पताल में मौजूद उनके करीबी ने बताया कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है वह ठीक है। फिलहाल मिथुन को अटेंड कर रहे डॉक्टर्स उनके सभी टेस्ट कर रहे हैं।
पद्म भूषण से सम्मानित करने का किया गया ऐलान
मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान कर दिया गया है। इस पर मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, “मुझे गर्व है। मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा बिना मांगे कुछ पाने की अनुरोध आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।”
Read More-टूटने वाली है Daljit Kaur की दूसरी शादी? तलाक की खबरों के बीच सामने आया एक्ट्रेस का बयान
