Esha Deol: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने कल एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपने पति से आपसी सहमति से अलग हो रही है। शादी के 12 साल बाद धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल की शादी टूट रही है। भरत तख्तानी और ईशा देओल तलाक लेने जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह ईशा देओल के पति भरत का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर बताया जा रहा है। अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर वह कौन सी लड़की है जिसकी वजह से ईशा और भारत का रिश्ता खत्म हो गया।
किसी लड़की की वजह से खत्म हुआ भरत और ईशा का रिश्ता?
अब हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि किसकी वजह से ईशा देओल और भरत तख्तानी का रिश्ता खत्म हो गया। पिछले कुछ समय पहले रेडिट यूज़र ने अपनी एक पोस्ट लिखी थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस पोस्ट में लिखा गया था कि ईशा देओल ने काफी टाइम से सोशल मीडिया पर अपने पति भरत के साथ एक भी तस्वीर नहीं शेयर की है और ईशा अक्सर अपनी मां हेमा मालिनी के साथ नजर आती हैं। ईशा की शादी टूटने की वजह भरत का एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर है। पोस्ट में लिखा गया था कि भरत बेंगलुरु में एक पार्टी में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए थे।
View this post on Instagram
दो बेटियों के माता-पिता है भरत और ईशा
वही इस यूजर ने दावा किया था कि, भरत की कथित गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती है। अब इस यूजर का दावा सही साबित होता नजर आ रहा है ईशा और भरत ने खुद एक बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि वह दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। आपको बता दे भरत और ईशा की दो बेटियां हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है। 2012 में दोनों ने शादी की थी।
Read More-शादी के 12 साल बाद पति से अलग हुई धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल, भरत तख्तानी से लिया तलाक
