Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentएकता कपूर के शो 'नागिन 7' में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे? खुद...

एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे? खुद किया बड़ा खुलासा

अंकिता लोखंडे एकता कपूर के शो नागिन सीजन 7 (Naagin season 7) में नजर आ सकती हैं। अंकिता लोखंडे एकता कपूर की नागिन बनती हुई दिखाई देंगी। अब इन खबरों पर अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा किया है।

-

Ankita Lokhande: ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में भी काफी सुर्खियां बटोरी है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला है। हालांकि बिग बॉस की ट्रॉफी अंकिता अपने नाम नहीं कर पाई है। अब खबरें सामने आ रही है कि अंकिता लोखंडे एकता कपूर के शो नागिन सीजन 7 (Naagin season 7) में नजर आ सकती हैं। अंकिता लोखंडे एकता कपूर की नागिन बनती हुई दिखाई देंगी। अब इन खबरों पर अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ते हुए सच का खुलासा किया है।

नागिन 7 में नजर आएंगी अंकिता ?

‘बिग बॉस 17’ से बाहर आने के बाद अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande) के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट है। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सबसे पहले रणदीप हुड्डा के साथ वीर सावरकर फिल्म में नजर आने वाली है। वही कहा जा रहा है कि अंकिता लोखंडे एकता कपूर के शो नागिन सीजन में लीड रोल करती हुई नजर आ सकती हैं। एक इंटरव्यू देते हुए अंकिता लोखंडे ने इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, उनसे नागिन सीजन 7 के लिए संपर्क नहीं किया गया है वह इस शो में नजर नहीं आएंगी।

अभिषेक और अंकित आ सकते हैं नजर

वही इतना ही नहीं कुछ रिपोर्टर्स के मुताबिक अंकित गुप्ता का भी नाम नागिन सीजन 7 से जोड़ा जा चुका है। अंकित गुप्ता से मेकर्स ने इस शो के लिए संपर्क किया है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। अंकित और अंकिता लोखंडे के अलावा नागिन सीजन 7 के लिए कथित तौर पर अभिषेक का भी नाम सामने आया था। हालांकि अभिषेक ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ इनकार कर दिया है।

Read More-बालों में गजरा,माथे पर मांग टीका.. सोनम कपूर ने पहनी अपनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी, बला की खूबसूरत लगी एक्ट्रेस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts