Monday, February 16, 2026
Homeखेलदूसरे टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाजों के लिए काल बने Yashasvi Jaiswal, पहले...

दूसरे टेस्ट में इंग्लिश गेंदबाजों के लिए काल बने Yashasvi Jaiswal, पहले ही दिन बना दिए कई कीर्तिमान

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने बहुत ही शानदार पारी खेली है जिस कारण उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

-

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ कुछ इंटरनेशनल मैच खेल कर ही पूरी दुनिया को अपना हुनर दिखा दिया है। 21 साल के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दे कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने बहुत ही शानदार पारी खेली है जिस कारण उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

जायसवाल ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी का इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के पास कोई भी जवाब नहीं है। क्योंकि एसएससी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 257 गेंद में 179 रन बनाए हैं और वह अभी भी नाबाद बने हुए हैं। इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने 17 चौके और पांच छक्के भी लगाए हैं। निर्भीक बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और उन्होंने क्रिकेट फैंस को वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी।

बना दिया यह रिकॉर्ड

इसके बाद यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट फॉरमैट के पहले दिन सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाली छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग है जिन्होंने पहले दिन टीम इंडिया के लिए 228 रन बनाए थे। इसके साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Read More-दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI में भारत ने कर दी बड़ी गलती, भड़के के पूर्व कोच रवि शास्त्री

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts