Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainmentस्टेज पर ऐश्वर्या राय को डांस करता देख Salman Khan ने दिया...

स्टेज पर ऐश्वर्या राय को डांस करता देख Salman Khan ने दिया था ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

जब भी सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स का नाम आता है तो सबसे पहले ऐश्वर्या राय का नाम दिया जाता है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। मगर यह रिश्ता खत्म हो गया।

-

Aishwarya Rai Throwback Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है उससे ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक समय ऐसा था जब ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai) और सलमान खान (Aishwarya Rai) की लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड गली यारों में काफी हुआ करते थे। आज जब भी सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स का नाम आता है तो सबसे पहले ऐश्वर्या राय का नाम दिया जाता है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। मगर यह रिश्ता खत्म हो गया।

वायरल हो रहा है ऐश्वर्या का पुराना वीडियो

आपको बता दे ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही है। कहीं बीच में सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या राय डोला रे डोला के साथ अपने कई अन्य गानों पर भी डांस करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय की परफॉर्मेंस सलमान खान एक तक निगाहें भर के देखते रहे। ऐश्वर्या राय का जब डांस परफॉर्मेंस खत्म हुआ तो लोग जोर-जोर से ताली बजाने लगे और साथ में सलमान खान भी ताली बजा रहे थे। ऐश्वर्या राय के इस पुराने वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ऐसे- ऐसे कमेंट

ऐश्वर्या राय के इस पुराने वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”सलमान सर वही के वही हैं। वो आगे नहीं बढ़ पाए।” वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “इस समय पर उन्होंने आराध्य को जन्म दिया था।” आपको बता दे आखिरी बार ऐश्वर्या राय ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में नजर आई थी इस फिल्म में उनके किरदार की काफी सराहना भी हुई थी।

Read More-तृप्ति डिमरी ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, बर्थडे पर सैम मर्चेंट पर लुटाया प्यार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts