Animal 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। रणबीर कपूर की यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। एनिमल की सक्सेस के बाद हर कोई इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। एनिमल 2 की फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। एनिमल के सेकंड पार्ट का नाम भी सामने आ चुका है। इसका नाम एनिमल पार्क है। इस बात का अब खुलासा हो गया है कि एनिमल 2 की स्क्रिप्ट का बेसिक स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। अब इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है कि अब इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू भी हो सकती है।
कब शुरू होगी इस फिल्म की शूटिंग?
संदीप वांगा की फिल्म ‘एनिमल 2’ की शूटिंग 2025 से शुरू हो जाएगी। रणबीर कपूर इस फिल्म की शूटिंग 2025 से शुरू कर देंगे। संदीप वांगा एनिमल 2 की स्क्रिप्ट पर खास काम करने वाले हैं। वह इस साल की आखिरी में फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एनिमल पार्क’ में रणविजय और उसके हमशक्ल के बीच क्लैश दिखाया जाएगा। सेकंड पार्ट का फोकस रणविजय और हमशकल पर होगा। साथ ही रणविजय का अपने बेटे के साथ रिश्ते पर भी होगा।
एनिमल 2 पर क्या बोले रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने एनिमल 2 को लेकर बातचीत करते हुए कहा,’ एनिमल पार्क के संदीप के पास एक दो- तीन सीन रेडी है जो उन्होंने मुझे बताए थे और वह बहुत एक्साइटिंग है। पहले पार्ट की सक्सेस के बाद उन्हें और भी डीप और डार्क जाने का कॉन्फिडेंस आ गया है और वह कुछ भी कर सकते हैं। वही आपको बता दे रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।
