Homeएस्ट्रोमौनी अमावस्या पर गलती से भी ना करें ये काम, नाराज हो...

मौनी अमावस्या पर गलती से भी ना करें ये काम, नाराज हो जाएंगे पितर

अमावस्या का दिन पितरों के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ होता है। जो लोग पितरों का तर्पण नहीं करते उन्हें हमेशा कष्टों का सामना करना पड़ता है।

-

Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को पड़ रही है। मौनी अमावस्या का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है इस दिन बिना बोले ही सुबह-सुबह स्नान किया जाता है। इस दिन गंगा, जमुना अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अमावस्या का दिन पितरों के लिए बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ होता है। जो लोग पितरों का तर्पण नहीं करते उन्हें हमेशा कष्टों का सामना करना पड़ता है। आईए जानते हैं मौनी अमावस्या को कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए और तर्पण के क्या महत्व है।

पितरों का तर्पण-मौनी अमावस्या को पितरों का तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जो लोग ऐसा नहीं करते उनको पितृ दोष लगता है।

जीवन में दरिद्रता-अगर आप इस दिन पितरों का तर्पण नहीं करते हैं तो आपके घर में हमेशा दरिद्रता आवास करेगी आपको कारोबार में भी काफी नुकसान होगा।

आएंगी जीवन में परेशानियां- मौनी अमावस्या पर दर्पण भोजन और दान करने का अत्यधिक महत्व होता है। तर्पण न करने से आपके पूर्वज आपसे नाराज हो सकते हैं। पितर लोक में पानी की कमी होती है इसी वजह से भी तर्पण किया जाता है।

जीवो को नुकसान ना पहुंचाएं-मौनी अमावस्या के दिन गाय, कुत्ता ,कौवा, चिड़िया आदि को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इनके माध्यम से ही भोजन आपके पितरों को मिलता है इसीलिए इनका नुकसान पहुंचाने से पितृ दोष लगता है।

सफेद कपड़े-मौनी अमावस्या के दिन भूल कर भी सफेद कपड़े नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि उस दिन पितरों के लिए सफेद कपड़े का दान किया जाता है।

श्राप का बनता है भागीदार- पितरों का तर्पण न करने पर पितृ अतृप्त रह सकते हैं। अगर पितृ अतृप्त रहेंगे तो जातक श्राप के भागीदार बन सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुक्र करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts