Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentसिगरेट पीते हुए आमिर खान की लाडली ने शेयर कर दी ऐसी...

सिगरेट पीते हुए आमिर खान की लाडली ने शेयर कर दी ऐसी तस्वीर,देखकर भड़के लोग, बोले-‘यही सब करोगी’

शादी के आयरा खान ने अपनी प्री वेडिंग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर आयरा खान ने ऐसी शेयर कर दी

-

Ira Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के परफेक्ट खान कहे जाने वाले आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी अभी हाल ही में नूपुर शिखरे के साथ हुई है। आमिर खान की लाडली आयरा खान ने 3 जनवरी को नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज की उसके बाद 10 जनवरी को उदयपुर में शादी रचाई। शादी के आयरा खान ने अपनी प्री वेडिंग फंक्शन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर आयरा खान ने ऐसी शेयर कर दी जिसे देखकर लोग भड़क गए और आमिर खान की लाडली को खरी-खोटी सुनाने लगे।

सिगरेट पीती दिखी आयरा खान

आयरा खान ने अपने प्री वेडिंग फंक्शन की जो तस्वीरें शेयर की है। उन्हें देखा जा सकता है कि कहीं वह नूपुर शिखरे के साथ नजर आ रही है तो किसी में आई मास्क लगाएं हुई लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वही एक तस्वीर में आयरा खान स्मोक करती हुई नजर आ रही है। आयरा खान की यह तस्वीर फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं और आमिर खान की लाडली पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई आयरा खान की ये तस्वीर

आयरा खान की इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिखा,”नो स्मोकिंग बेटा जी।” वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “यही सब करोगी।” वही एक अन्य यूज़र ने लिखा,”आखरी तस्वीर क्यों दिखाई लोगों को आपने। आपकी अच्छी आदतों की वजह से आपको फॉलो करते हैं। अपनी इमेज खराब मत करो।”

Read More-राम मंदिर में पोछा लगाते नजर आए जैकी श्रॉफ, वायरल हो रहा है एक्टर का वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts