Homeखेलरणजी ट्रॉफी में आया Bhuvneshwar Kumar का तूफान, एक पारी में लिए...

रणजी ट्रॉफी में आया Bhuvneshwar Kumar का तूफान, एक पारी में लिए 8 विकेट, ठोका वापसी का दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में अपने घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। भुनेश्वर कुमार ने मैच की एक पारी में आठ विकेट लेकर सभी की होश उड़ा दिए हैं।

-

Ranji Trophy 2023-24: इस समय भारत में घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी 2023-24 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस समय रणजी ट्रॉफी 2023 24 में भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में अपने घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। भुनेश्वर कुमार ने मैच की एक पारी में आठ विकेट लेकर सभी की होश उड़ा दिए हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने लिए 8 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं। उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच खेले गए मैच में उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बहुत ही घातक गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर कुमार ने 22 ओवर में 41 रन देकर 8 बल्लेबाजों को आउट किया है। पहली पारी के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने 5 ओवर मेडन भी फेंके हैं।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 2018 में खेला था। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी T20 मैच खेला था। फिर भुवनेश्वर कुमार को लगातार टीम इंडिया से बाहर किया जा रहा है। लेकिन शानदार प्रदर्शन करने एक बार फिर से भुवनेश्वर कुमार ने भारतीय टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है।

Read More-ओरी के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, लोग बोले- ‘ये किस लाइन में आ गया आप…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts