Merry Christmas Evint: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ कुछ समय पहले सुपरस्टार सलमान खान के साथ टाइगर 3 फिल्म में नजर आए थे। टाइगर 3 फिल्म में एक बार फिर से फैंस को जोया और टाइगर की जोड़ी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से कैटरीना कैफ साल 2024 में एक फिल्म लेकर आ रही हैं। कैटरीना कैफ मैरी क्रिसमस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नजर आने वाली है। इस बीच मैरी क्रिसमस का एक इवेंट रखा था जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं।
विजय सेतुपति का दिखा सिंपल अंदाज
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विजय सेतुपति हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म मैरी क्रिसमस के एक इवेंट में पहुंचे हैं। मैरी क्रिसमस के इवेंट में बॉलीवुड के फेमस अभिनेता विजय सेतुपति बहुत ही साधारण अंदाज में पहुंचे हैं। इस इवेंट में विजय सेतुपति सिर्फ चप्पल पहनकर ही पहुंच गए थे तो वही बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिंक कलर रेड कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस में नजर आई हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ की खूबसूरती ने एक बार फिर से उनके करोड़ों फैंस का दिल धड़का दिया है।
View this post on Instagram
12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस पहले दिसंबर में रिलीज की जानी थी जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज डेट साल 2024 में कर दी गई अब 12 जनवरी साल 2024 को कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म रिलीज होगी।
Read More-‘रामजी को सीता के साथ अयोध्या में विराजमान करें..’, PM Modi से दीपिका चिखलिया ने की ये रिक्वेस्ट
