Homeखेलभारतीय टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा साल 2023, वायरल हो रहा...

भारतीय टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा साल 2023, वायरल हो रहा BCCI का वीडियो

भारतीय टीम में जहां दुनिया की कई मजबूत टीमों के खिलाफ कई सीरीज जीती है तो वहीं भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण हार भी झेलनी पड़ी है। अब इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

-

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में साल 2023 में खूब क्रिकेट खेला है। साल 2023 रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के लिए उतार-चढ़ा भर रहा है। क्योंकि भारतीय टीम में जहां दुनिया की कई मजबूत टीमों के खिलाफ कई सीरीज जीती है तो वहीं भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण हार भी झेलनी पड़ी है। अब इसी बीच बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। बीसीसीआई के इस वीडियो को क्रिकेट फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

कैसा रहा टीम इंडिया के लिए साल 2023?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बीसीसीआई ने साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के कई रिकॉर्ड शेयर किए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप को अपने नाम किया इसके अलावा वीमेंस टीम ने भी अंडर-19 वर्ल्ड कप को जीता। इसके साथ भारतीय टीम का सफर साल 2023 में बहुत ही दिलचस्प रहा है। क्योंकि साल 2023 में कई जगह भारतीय टीम ने फैंस को खुशी मनाने का मौका दिया है तो कई जगह पर पूरे देश की आंखें नम हुई है।

भारत को मिली वर्ल्ड कप फाइनल में हाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल को श्रीलंका के खिलाफ जीता था जिसके बाद भारतीय टीम ने पूरे वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 10 मैच जीते। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई थी। लेकिन अंत में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हार देखनी पड़ी जिसके बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया।

Read More-साल 2023 में Shubman Gill ने खुद को दिए थे ये 5 टारगेट, जाने कितने हुए पूरे?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts