Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 में बहुत ही शानदार शुरुआत की थी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। आपको बता दें कि साल 2023 के खत्म होते ही शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने साल 2023 के लिए कुछ टारगेट रखे थे।
शुभमन गिल ने शेयर की पोस्ट
आज 31 दिसंबर को साल 2023 का आखिरी दिन है। आज शुभमन गिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कागज के नोट की तस्वीर शेयर की है। साल 2023 के लिए शुभमन गिल ने अपने लिए पांच लक्ष्य रखे थे जिसमें से शुभमन गिल ने जाता था लक्ष्य को हासिल भी कर लिया है। इसमें शुभमन गिल ने लिखा था कि इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाना और आईपीएल में ऑरेंज कैप विनर बना इसके अलावा टीम इंडिया को वनडे विश्व कप जीतना और अपने परिवार को खुश रखना खुद का ख्याल रखना।
View this post on Instagram
आईपीएल 2024 में बनेंगे गुजरात के कप्तान
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ दिया है और वह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या के हटने के बाद शुभमन गिल को नया कप्तान के तौर पर चुना गया है। शुभमन गिल आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे।
Read More-ऑस्ट्रेलिया नहीं Team India रही है साल 2023 की चैंपियन! रिकॉर्ड दे रहे गवाही
